आखिर क्यों 15 अगस्त को ही मिली भारत को आज़ादी ?

आप सभी तो जानते ही है कि 15 अगस्त
एक भारतीय के लिए कितना खास दिन होता है और आने वाले 15 अगस्त, 2018 को भारत अपना 72वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। ऐसे तो भारत में प्रतिदिन कोई ना कोई त्यौहार मनाया जाता है लेकिन स्वतंत्रता दिवस की बात ही कुछ अनोखी है। यह बात तो सभी जानते हैं कि इस दिन भारत ने खुद को अंग्रेजी सरकार की गुलामी से आजाद कर अपना स्वराज हासिल किया था। लेकिन इस दिन से जुड़े कई ऐसे तथ्य भी हैं जिसके बारे में अभी तक काफी लोगो को नही पता हैं। 
हमें 15 अगस्त को ही आजाद क्यों किया गया? 
आज़ाद भारत के तिरंगे के इतिहास की कुछ रोचक बातें:-

1. भारत को किसी भी दिन आजाद किया जा सकता था लेकिन भारत में अंग्रेजी सरकार के अंतिम वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन ने देश को 15 अगस्त को ही आजाद घोषित करने का निश्चय इसलिए किया क्योंकि 15 अगस्त 1947 से ठीक दो वर्ष पहले यानि 15 अगस्त, 1945 को जापान ने खुद को मित्र देशों के सामने समर्पित किया था।

2. वर्ष 1947 की शुरुआत में ब्रिटेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री क्लीमेंट एटली ने यह निर्धारित किया था कि भारत को जून 1948 से पहले स्वतंत्र कर दिया जाएगा। लेकिन महात्मा गांधी के सत्याग्रह आंदोलन के चलते अंग्रेजी हुकूमत को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा जिसके चलते उन्होंने देश को जल्द आजाद कर दिया।
3. भारत विभाजन के बाद नव निर्वाचित और भारत के अंतिम वायसराय लॉर्ड लुइस माउंटबेटन को दोनों देशों भारत व पाकिस्तान में होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेना था। ऐसे में किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए 14 अगस्त को पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस घोषित किया गया और भारत को 15 अगस्त के दिन आजाद किया गया।
4. भारत को स्वतंत्रता दिलवाने में महात्मा गांधी का बेहद महत्वपूर्ण योगदान रहा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि महात्मा गांधी को किसने प्रभावित किया था। लेखक डेविड थोरो ने अपनी एक किताब में यह बात लिखी थी लोगों को टैक्स नहीं देने चाहिए और सरकार के साथ किसी भी प्रकार का सहयोग नहीं करना चाहिए। इसके बाद महात्मा गांधी ने सविनय अवज्ञा आंदोलन के दौरान विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार और नमक पर लगने वाले कर का विरोध करने जैसे आंदोलन किए।
5. भारत की आजादी के बाद तक जम्मू-कश्मीर रियासत के सरदार इस बात का निर्णय नहीं ले पा रहे थे कि उन्हें भारत के साथ मिलना चाहिए या पाकिस्तान के साथ। पाकिस्तान का मानना था कि प्रदेश की अधिकांश जनसंख्या मुसलमान है इसीलिए उन्हें पाकिस्तान के साथ मिलना चाहिए लेकिन अंतत: अक्टूबर 1947 में जम्मू-कश्मीर रियासत के सरदार ने अपनी रियासत को भारत का हिस्सा बनाने पर अपनी रजामंदी दे दी।

Teri Galiyon se jab mai Guzaru....

Teri galiyo se jab Mai guzaru.
Chehare ka tere didar Ho jaye..
laakh jhagde hon bich mai apne.
Ek nazr pakar sab fana Ho jaye...
Na tum kuch kaho na Mai kuch kahun.
Apni aankho se sare gile shikwe bya Ho jaye. Wo pehli si mohbat fir Ho jaye.
Tujhe zarurat Ho meri mujhe Teri aadat Ho jaye...
Teri galiyo se jab m guzru.
Chehre ka tere didar Ho jaye....
Dosti wo apni mukaml Ho jaye..
Ye dosti ka rang rishte m badl jaye.
Tum uthao mujhe sawere ko pyaar se.
Jab aankhe kholu nind se jaag ke..
Tumhari pyaari si muskan par dil ye machl jaye...
Kash.
Kash ye khawab sach Ho jaye.
Tum meri ruh or Mai hum tumhari zindgi Ho jaye....
Teri galiyo Se jab m guzaru..
Chehare ka tumhare didar Ho jaye.....
Lakho hote h diwane bhi ese jo mohbat na mile to fna Ho jaye..
Shakaib Ahmed (Gopi)
Par diwangi meri tere sath h.
Kahi m Mar jau or tujhe mujh Se pyaar Ho jaye..
Isliye zindgi apni bin tere bashr krta jaunga.. Hogi har pal mujhe zarurat Teri. Par Mai na kbhi tujhe bhulaunga...
Teri galiyo se jab m guzru chehre ka tere didar Ho jaye....
Jab waqt bura aayega Tera.
Khud ba khud sath nibhane aaunga Tera..
Ye na sochna ehsan kar jaunga..
 Mai bus apnA farz nibhaunga or chalaa jaunga..
Teri galiyo Se jab m guzaru chehre ka tere didar Ho jaye..
Wo pehli si mohbat bus ek baar fir Ho jaye.... 🙁🙁🙁
Poem By:- Shakaib ahmed (gopi)

इन उपायो से भाग जाएंगे 10 मिनट में मच्छर

मच्छर भगाने के अचूक उपाय :- 
हमारी धरती पर बहुत से छोटे-बड़े जीव है जिनमे से अधिकतर जीवों के बारे में हमे पूर्ण ज्ञान नही होता की वे हमारे स्वास्थ्य के लिए कितने हानिकारक हो सकते है। इन्ही में से एक है मच्छर जिसे हम सभी बहुत अच्छी तरह जानते है और जिसका घर में होना आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद नुकसानदेह होता है। सर्दियों के मौसम में इनका इतना प्रकोप कम ही देखने को मिलता लेकिन मौसम में गर्माहट आने के साथ-साथ घर में इनकी तादाद भी बढ़ने लगती है।
मच्छर मनुष्य जीवन के लिए बहुत बड़ा खतरा है। मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया आदि जैसी खतरनाक बिमारियों का करना मच्छर ही होते है। इसके साथ ही त्वचा पर आये विभिन्न तरह के निशान और लालिमा भी इन मच्छरो के काटने से आती है। गर्मियों के अलावा बरसात के मौसम में भी मच्छरों का आतंक देखने को मिलता है।
अधिकतर मच्छर ज्यादा आद्रता वाले क्षेत्रो में पनपते है। जो दुनिया में फैली बहुत सी बिमारियों का कारण भी होते है. ऐसे में खुद को मच्छरो से बचाना और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। ऐसे तो बाज़ार में ढेरों उत्पाद मौजूद है जिनकी मदद से इन मच्छरो से पीछा छुड़ाया जा सकता है। लेकिन उन सभी के निर्माण में कई तरह के रसायनों का इस्तेमाल किया जाता है. जो आपके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव भी डाल सकते है।

ऐसे में करें तो क्या?

आप सभी तो जानते ही है कि घर में मच्छरों को आने से रोक पाना थोडा कठिन है। इसके साथ ही बाहर निकलते समय इन काटने से बचना और भी मुश्किल। इसीलिए आज हम आपको कुछ ऐसे आसान और टिकाऊ घरेलु उपायों के बारे में बताएँगे जिनकी मदद से आप घर के कोने-कोने से मच्छरों को भगा सकते है। और सबसे बड़ी बात की इन उपायों के लिए आपको बहुत अधिक पैसे खर्च करने की भी आवश्यकता नहीं है। तो आइए जानते है मच्छरों को दूर करने के घरेलु उपाय!

मच्छर भगाने के घरेलु उपाय :-

1. नीम का तेल: (Neem Oil)
नीम का तेल
नीम मनुष्य के जीवन मे कितना लाभकारी है ये तो सभी जानते है। स्वास्थ्य के प्रति इसके लाभों से भी सभी भली भांति वाकिफ है लेकिन आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दे की इसकी मदद से मच्छरों को भी भगाया जा सकता है। एक शोध में किये गए अध्ययन में पाया गया की यदि 1:1 में नारियल तेल को नीम के तेल के साथ मिलाकर प्रयोग किया जाए तो मच्छर भगाने का ये सबसे अच्छा उपाय है। दरअसल इस मिश्रण में कई शक्तिशाली जीवाणुरोधी, कवक विरोधी (एंटी फंगल), विषाणु (एंटी वायरस) एवं प्रोटोज़ोआल विरोधी एजेंट होते है जो आपकी त्वचा में एक विशेष गंध छोड़ता है। ये गंध मच्छरो को दूर रखने में मदद करती है। इसे बनाने के लिए नीम के तेल और नारियल के तेल को बराबर मात्रा में मिलाकर अपने शरीर के सभी खुले स्थानों पर रगड़े। यह उपाय कम से कम आठ घंटे तक मच्छरों से आपकी रक्षा करेगा।

2. नीलगिरी और नींबू का तेल: (Lemon Oil)
निम्बू का तेल
एक शोध में किये गए परीक्षणों के आधार पर नींबू के तेल और नीलगिरी के तेल का मिश्रण मच्छर भगाने के सबसे असरदार तरीकों में से एक है। इसमें मौजूद सिनियोल नामक घटक आपको मच्छरों से बचाने में मदद करता है। जो त्वचा पर लगाने से एंटी सेप्टिक और कीट विकर्षक दोनो के गुण प्रदान करता है। इस मिश्रण का सबसे अच्छा तथ्य ये है की इसका निर्माण पुर्णतः प्राकृतिक उत्पादों द्वारा किया गया है जिनके कोई दुष्प्रभाव नहीं है। इस मिश्रण को बनाने के लिए नींबू के तेल और नीलगिरी के तेल को बराबर मात्रा में मिलाकर मिश्रण बना लें। अब इस मिश्रण का प्रयोग अपने पुरे शरीर पर करें।

3. कपूर: (Kapoor)
कपूर की टिक्की
इसके अतिरिक्त कपूर भी मच्छरों को खुद को बचाने का एक बेहतरीन विकल्प है। मच्छरों को भगाने के लिए अन्य प्राकृतिक उत्पादों की तुलना में पेड़ के निचोड़ से मिला ये यौगिक मच्छरों से लम्बे समय तक बचाने में मदद करता है। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है बस अपने कमरे में कपुरे जलाएं और सभी दरवाजें व् खिडकियों को बंद कर दें। 15 से 20 मिनट तक ऐसे ही रहने दे। घर से मच्छरों को दूर भगाने का और इनसे छुटकारा पाने का ये सबसे सस्ता उपाय है।
(नोट:- कपूर पूजा पाठ में प्रयोग होने वाला ले)।

4. तुलसी: (Basil)
तुलसी का पौधा
अपने घर में तुलसी की पूजा तो सभी करते है लेकिन क्या आप जानते है की तुलसी का मच्छरों को भगाने में कितना बड़ा योगदान होता है। जी हां, मच्छर के लार्वा को मारने के लिए तुलसी अत्यंत प्रभावी उपाय है। इसके साथ ही ये मच्छरों को दूर करने में भी मदद करती है। इस बात का उल्लेख आयुर्वेद में भी किया गया है। इसके लिए बस अपनी खिड़की के पास एक तुलसी का पौधा रख लें। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व मच्छरों के प्रवेश को रोकते है और उनकी तादाद को बढ़ने भी नहीं देते।

5. लहसुन: (Garilc)
लहसुन
अपने खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए तो लहसुन का इस्तेमाल सभी करते है लेकिन क्या कभी इसके मच्छर भगाने के फायदों के बारे में सुना है? शायद नहीं, क्योंकि अधिकतर लोग इसके इस फायदे से अभी तक अनजान है। आयुर्वेद में भी लहसुन के फायदों में इस फायदे को सम्मिलित किया गया है। हालाँकि ये थोडा बदबूदार होता है। लेकिन इसकी इसी खूबी के कारण मच्छर इसके आस पास आने से भी कतराते है। लहसुन की तीखी और कटु गंध मच्छर को काटने से रोकती है और साथ ही आपके घर में इनके प्रवेश पर भी पाबंदी लगाती है. इसके लिए लहसुन की कुछ फलियों को पीसकर उन्हें पानी में उबाल लें। और कमरे में इस मिश्रण का छिडकाव करें।

6. टी ट्री आयल: (Tea Tree Oil)
टी ट्री आयल
बालों और त्वचा के विभिन्न फायदों के अतिरिक्त टी ट्री आयल एक शक्तिशाली जीवाणुरोधी भी है जो मच्छरों को दूर भगाने में मदद करता है। अपनी गंध, कवक रोधी और जीवाणुरोधी गुणों एक चलते ये आपको मच्छरों के काटने से बचाता है। इसके लिए अपनी त्वचा पर थोडा सा तेल मलें या उसकी कुछ बुँदे वेपराइज़र में डालें। और इसे अपने कमरे में फैलने दे। ऐसा करने से इस तेल की महक हवा में फैलेगी जिससे मच्छर भाग जायेंगे।

7. पुदीना: (Spearmint)
पुदीना
एक जाने माने इंस्टिट्यूट में किये गए अध्ययन के अनुसार पुदीना का तेल या मिंट एक्सट्रेक्ट का प्रयोग एक बेहतरीन कीटनाशक के रूप में भी किया जा सकता है। आप चाहे तो पुदीने के पत्तो का रस व् एसेंस का भी इस्तेमाल कर सकते है।
इसके लिए इसे अपनी त्वचा के खुले हिस्सों में इसे अच्छे से लगा लें या अपने कमरे की खिड़की के बाहर इसका पौधा रख लें। आप चाहे तो वेपराइज़र में डालकर कमरे में पुदीने की सुगंध भी फैला सकते है। इसे मच्छर पूरी तरह भाग जायेंगे। यदि ऊपर बताए गए प्रयोग संभव न हो तो मिंट फ्लेवर वाले माउथवाश में पानी मिलाकर उसका स्प्रे बनाकर उसका छिडकाव अपने घर के आस पास भी कर सकते है।

8. लैवेंडर: (Lavender Oil)
लैवेंडर
ये न केवल एक खुशबूदार फूल है बल्कि आपको मच्छरों से बचाने का शानदार तरीका भी है। दरअसल इस फूल की खुशबु मच्छरों के लिए बहुत कड़ी होती है और इसके सम्पर्क में आते ही वे बेहोश होने लगते है। जिसके कारण वे काटने में असमर्थ हो जाते है। इसे अपनाने के लिए अपने कमरे में लैवेंडर के तेल का फ्रेशनर छिडके। बेहतर परिणामो के लिए आप (क्रीम में लैवेंडर मिलाकर भी प्रयोग में ला सकते है) इस क्रीम को अपनी त्वचा पर लगायें।

9. गंजनी (सिट्रोनेला)
गंजनी का तेल
गंजनी तेल, गंजनी घास से निचोड़कर निकाला गया एक सुगन्धित तेल है। मच्छरों के काटने से बचने के लिए ये तेल काफी प्रभावी उपाय है। इतना ही नहीं, कई लोग तो मच्छर भगाने के लिए रासयनिक पदार्थो से बजाय इसका ही इस्तेमाल करते है। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरुरत नहीं है। केवल एक मोमबत्ती में इसके एक्सट्रेक्ट को डालें या किसी वेपराइज़र में डालकर इसका छिडकाव घर में कर सकते है। आपका वातावरण मच्छर रहित हो जायेगा।

10. वृक्षारोपण: (Tree Planting)
वृक्षारोपण
इन उपायों से भाग जायेंगे 10 मिनट में मच्छरयदि आपको ऐसा लगता है की पेड़, पौधे आदि मच्छरों की उत्पत्ति का कारण होते है तो आप गलत है। झाड़ियों और पेड़ों का सही तरीके से रोपण करना आपको और आपके घर को मच्छरमुक्त रखने में मदद कर सकता है।

जैसे की तुलसी की झाड़ियाँ, पुदीना, गेंदा, नींबू, नीम और सिट्रोनेला घास को उगाना मच्छरों को पैदा होने से रोकने में बेहद मददगार सिद्ध होता है। तो आज ही अपने घर के आस पास इन सभी झाड़ियों व् पौधों को लगायें और एक मच्छर रहित वातावरण पायें।

Best way to Earn 50000/- Per Month By Online Typing Job

मेरे प्यारे मित्रो,
क्या आपकी टाइपिंग स्पीड (Typing Speed) अच्छी है?
क्या आप भी घर पे बैठे टाइपिंग ऑनलाइन पैसे कमाना चाहते है?
ओर जानिए वो बेस्ट साइट्स आपको ऑनलाइन टाइपिंग जॉब देती है?
तो हम आपको बता दे कि यह कोई फ़र्ज़ी नही है लोग इनसे 50k से 60k रुपये कमा रहे है।
लेकिन हम आपको पहले ही बता दे इसके लिए सिर्फ टाइपिंग स्पीड अच्छा होना ही काफी नही है।
इसके लिए आपको ओर भी सॉफ्टवेयर के बारे में ज्ञान होना चाहिए जैसे कि- ms-office, ms-excal, power point presentation और किसी matter को presentation के लिए कैसे Format करते है तभी आपको एक अच्छी टाइपिंग जॉब मिल सकती है
क्या क्या कार्य करने होते है टाइपिंग जॉब में?
ऑनलाइन टाइपिंग जॉब में अनेकों प्रकार के कार्य होते है जैसे:-
1) आपको PDF file या कोई और प्रकार का पेज दे दिया जाएगा जिसको आपको टाइप करना होता है।
2)  इसी प्रकार कॉपी- पेस्ट का काम दे दिया जाएगा या इनमे कोई इमेज इत्यादि दे दी जाती है जिसको आपको text में बदलना होता है।
3) इंग्लिश से हिंदी या हिंदी से इंग्लिश में करना हो सकता है।
4) आपको ऑडियो फ़ाइल दी जा सकती है जिसको आपको सुनकर टाइप करना होता है।
5) Power point presentation भी हो सकता है। इत्यादि
ये ऊपर बताई गए कार्य ऑनलाइन टाइपिंग के अंडर में आती है ।
तो आइए हम आपको बताते है कि यह सब जॉब्स आपको कहा मिलेगी। अब हम आपको जो साइट्स बताने जा रहे है यह काफी जानी मानी साइट्स है।
3) www.guru.com
4) www.fiverr.com
यह चार साइट्स जो हमने आपको बताई यह ऑनलाइन टाइपिंग के लिए बेस्ट साइट्स है। अगर आप इनपे रजिस्ट्रेशन करते है तो जरूर ही आपको अच्छी टाइपिंग जॉब मिल जाएगी।
हमारा ब्लॉग पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद ।
अगर आपका कोई सुझाव है तो कमेंट में जरूर बताएं ।